International Yoga Day 2024: कौन हैं 127 साल के स्वामी शिवानंद? जिन्होंने इस उम् - Ahmedabad

Monday, 17 June, 2024

Item details

City: Ahmedabad, Gujarat
Offer type: Offer

Contacts

Contact name 9624022999
Phone 9624022999

Item description

21 जून को "अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस" ​​आ रहा है और पूरी दुनिया में लोग योग दिवस की तैयारी कर रहे हैं और इसके लिए पूरी दुनिया में तैयारी चल रही है इसी बिच मुंबई में एक कार्यक्रम हुआ जिसने पूरी दुनिया के लोगों का ध्यान खींचा, उस कार्यक्रम में बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक शुभाष घई भी मौजूद थे।

हुआ यूं कि इस इवेंट में 127 वर्षीय योग गुरु पद्मश्री स्वामी शिवानंद ने रविवार 16 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले एक योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस बुजुर्ग योग गुरु को खड़े होकर बिना किसी परेशानी के तेजी से योग करते देखा गया।

यह देखकर लोग हैरान रह गए कि 127 साल का व्यक्ति इतनी ऊर्जा के साथ कैसे योग कर सकता है और उसकी लंबी उम्र का राज योग ही है, जिसने उसे इस उम्र में भी इतना ऊर्जावान और मजबूत बनाए रखा है।

2014 में पीएम मोदी ने विश्व योग दिवस मनाने की पहल की थी। उनकी पहल पर संयुक्त राष्ट्र महासभा ने औपचारिक रूप से इसे स्वीकार किया और 21 जून 2015 से इसे मनाने का फैसला किया।

स्वामी शिवानंद का योग करते हुए यह वीडियो देखें

पद्म श्री से सम्मानित योग गुरु इवेंट में कुछ योग आसन कर रहे हैं। इस उम्र में उन्हें योग करता दिख इवेंट में मौजूद सभी लोग तालियां बजाने पर मजबूर हो गये। सुभाष घई भी उन्हें देख दंग रह गये और तालियां बजाईं।


सुभाष घई ने की योग गुरु की तारीफ

सुभाष घई ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इवेंट से एक फोटो शेयर की है और अपना अनुभव शेयर किया है।

कौन हैं स्वामी शिवानंद?

स्वामी शिवानंद 127 साल के हैं। उनका जन्म 8 अगस्त 1896 को हुआ था। उनका जन्म आजादी से पहले बंगाल प्रेसीडेंसी में हुआ था जो अब बांग्लादेश में है। अब वे पिछले कई दशकों से उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हैं। वे वाराणसी के दुर्गाकुंड स्थित कबीर नगर में रहते हैं।

वे इस उम्र में भी योग के जरिए अपनी सेहत का ख्याल रखते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे रोज सुबह 3 बजे उठकर योग करते हैं। 21 मार्च 2022 को उन्हें भारत सरकार द्वारा पद्मश्री से सम्मानित किया गया।

स्वामी शिवानंद केवल कम नमक वाला उबला हुआ भोजन खाते हैं और हर सुबह जल्दी उठते हैं। वे फल या दूध नहीं पीते हैं और केवल सेंधा नमक खाते हैं।
Visit Us At:
httpsdailylivekhabar.com